Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शादी के आठ दिन बाद ही नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

खतौली। शादी के आठ दिन बाद ही दुल्हन की उसके मायके में ही धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या कर दी गई। आज सुबह दुल्हन की लाश अपने घर के पीछे ही खेतों में पडी मिलने से कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के गांव कढ़ली में ससुराल से मायके आई नवविवाहिता रुची पुत्री राजेंद्र की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई।

सोमवार की सुबह उसका शव घर से सौ कदम की दूरी पर ईंख के खेत में खून से लथपथ मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस को सूचित किया गया। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे । उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। परिजनों से मामले की जानकारी ली।

हत्यारों का सुराग लगाने के लिए डाग स्क्वायड को बुलवाया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली । पुलिस ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतका रुची की शादी दस दिन पहले मवाना क्षेत्र के गांव खेड़की में हुई थी। तीन दिन पहले ससुराल से मायके आई थी। एक दिन बाद उसे ससुराल जाना था।

उस पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। रुची रविवार की देर रात से गायब थी। स्वजनों ने उसकी तलाश की, पर सुराग नहीं लगा था। सुबह उसका शव ईंख के खेत से बरामद हुआ। स्वजनों ने एक व्यक्ति पर उसकी हत्या आशंका जताई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 10 =