अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के सात लोगों को बैंक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया
अमेरिका में पाकिस्तानी मूल के सात लोगों को बैंक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
इन सभी पर पिछले दो वर्ष में 35 लाख डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में अभियोजकों ने सात लोगों पर आरोप लगाया है और इनमें कई पाकिस्तान मूल के हैं।
अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने बताया कि आरोपियों में से पांच लोगों की गिरफ्तारी सोमवार को हुई है। अमेरिका के न्यूजर्सी की एक संघीय अदालत में दायर की गई आपराधिक शिकायत में उन सभी पर एक योजना के नाम पर बैंक धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है ।
इन लोगों ने कई प्रमुख बैंकों को धोखा देने के लिए सैकड़ों फर्जी खातों का इस्तेमाल किया, जिससे 35 लाख डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ।
न्याय मंत्रालय के अनुसार जिन लागों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाये गये हैं उनमें राणा शार (36), अवैस दार (32), शमशेर फारूक (26), हबीब माजिद (34) नावीद आरिफ (42), अली अब्बास (38) तथा अर्म अयाज (36) शामिल हैं।
