खेल जगत

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, राधा ने तहलिया मैकग्रा को किया बोल्ड

INDW vs AUSW: छह ओवर के पावर प्ले में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिये हैं. बेथ मूनी दो रन बनाकर आउट हो गयी हैं. एलिसा हीली रिटायर्ड हर्ट हो गयी हैं. एलिसे पेरी और एशले गार्डनर क्रीज पर मौजूद हैं.ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को पहला झटका दीप्ति शर्मा ने दिया है. दीप्ति ने सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को आउट कर दिया है. मूनी ने महज दो रनों की पारी खेली.

भारत : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, रेणुका ठाकुर सिंह.

ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, हीदर ग्राहम, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को एक छोटे स्कोर पर रोकने का पूरा प्रयास करेंगी.

ऑस्ट्रेलिया की टीम

एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशलेग गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, निकोला केरी, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, अमांडा वेलिंगटन, फोबे लीचफील्ड, किम गर्थ , हीथर ग्राहम.

भारत की टीम

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अंजलि सरवानी, रेणुका ठाकुर सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, सबभिनेनी मेघना, मेघना सिंह, हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया.

भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम आज एक अहम मुकाबले में एक-दूसरे का सामना करेगी. भारत के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है. क्योंकि भारत अगर यह मैच हार गया तो सीरीज ऑस्ट्रेलिया की झोली में चली जायेगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. भारत को अपने गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अब तक खेले गये तीन मुकाबले में भारत को एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *