वैश्विक

Jacqueline Fernandez के खिलाफ नोरा फतेही के मानहानि केस पर सुनवाई

Jacqueline Fernandez के खिलाफ दाखिल अभिनेत्री नोरा फतेही की आपराधिक शिकायत पर Court 21 जनवरी को सुनवाई कर सकती है. इस शिकायत में फतेही ने फर्नांडिस पर ‘ठग’ सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में कथित तौर पर गलत तरीके से उनका नाम घसीटकर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है. कनाडा की नागरिक फतेही ने अपनी शिकायत में 15 मीडिया संस्थानों को भी आरोपी के तौर पर नामजद किया है. 

शिकायत मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सावरिया के सामने पेश की गई, जिन्होंने यह मामला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता को सौंप दिया. इसके बाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुप्ता ने मामले की सुनवाई को 21 जनवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया. उस दिन यह तय किया जाएगा कि शिकायत पर संज्ञान लिया जाए या नहीं.

फतेही ने 12 दिसंबर को दाखिल अपनी शिकायत में कहा है कि ‘उनका तेजी से आगे बढ़ता करियर और काफी प्रतिष्ठा है, जिसके चलते उनके प्रतिद्वंद्वी खतरा महसूस कर रहे हैं और उनसे सही तरीके से प्रतिस्पर्धा करने में असमर्थ हैं.’ शिकायत में दावा किया गया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं कि फतेही को भी चंद्रशेखर की तरफ से उपहार मिले थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + two =