उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

Bulandshahr News:  खुर्जा पुलिस ने 9 साल की मासूम बच्ची के रेपिस्ट को गोली मारकर मुठभेड़ में घायल कर दिया। वहीं, बुलंदशहर कोतवाली की नगर पुलिस ने दो चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली मार कर घायल कर दिया। 2 घंटे के अंतराल में खुर्जा बुलंदशहर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश घायल हुए हैं। तीनों ही बदमाशों को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस का शूटआउट ऑपरेशन अभी भी जारी है। बुलंदशहर पुलिस के शूटआउट ऑपरेशन से अपराधियों में खौफ का माहौल पैदा होने लगा है।

खुर्जा के सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मासूम बच्ची से दरिंदगी का आरोपी दीपक पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी एलमपुरा थाना चंडौस जनपद अलीगढ़ एनएच 91 पर स्थित अगबाल फाटक की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रुकने का इशारा किया गया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें 1 गोली मासूम बच्ची के रेप के आरोपी दीपक के पैर में जा लगी और दीपक घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में दीपक को खुर्जा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस,बाइक आदि बरामद किए हैं।

बुलंदशहर के एसपी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस की मुरादाबाद के दो बदमाशों से उस समय मुठभेड़ हो गई जब वह बुलंदशहर में एक आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। बुलंदशहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा पुलिस टीम के साथ काला आम चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे, कि उसी समय एक बाइक पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको रूकने का इशारा किया गया, तो बदमाश बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो डेरी फ्लाई ओवर को पार करते हुए कुछ दूरी पर वलीपुरा नहर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी।

जिस पर बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ। जिसकों गिरफ्तार किया गया तथा दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा जिसको पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग कर कुछ समय पश्चात आत्मरक्षार्थ फायरिंग कर घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + one =