खेल जगत

FIFA World Cup: फ्रांस के अलग-अलग हिस्सों में दंगे जैसे हालात

FIFA World Cup का खिताब जीतने पर अर्जेंटीना सहित मेस्सी के समर्थक जश्न में डूबे हुए हैं, तो दूसरी ओर करारी हार के बाद फ्रांस में हिंसा बढ़ गयी है. हार से दुखी खेल प्रेमियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में हार के बाद फ्रांस में फैन्स गुस्से में हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में दंगे जैसे हालात बन गये हैं. खबर है अर्जेंटीना के हाथों मिली करारी हार के बाद पेरिस में फैन्स जमकर बवाल काटे. फैन्स ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिये. लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

मेस्सी के दो गोल और शूटआउट में तीसरे गोल की मदद से अर्जेंटीना ने काइलियान एमबाप्पे की हैट्रिक के बावजूद फ्रांस को हरा दिया.मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शकों और दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे फुटबॉल प्रेमियों की सांसें रोक देने वाले रोमांचक मैच में पासा पल पल पलटता रहा. अर्जेंटीना ने 80वें मिनट तक मेस्सी (23वां मिनट) और एंजेल डि मारियो (36वां मिनट) के गोलों के दम पर 2-0 की बढ़त बना ली थी

लेकिन एमबाप्पे ने 80वें और 81वें मिनट में दो गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खिंच दिया. अतिरिक्त समय में मेस्सी ने 108वें मिनट में गोल दागा तो एमबाप्पे ने दस मिनट बाद फिर बराबरी करके मैच को पेनल्टी शूटआउट में खींच दिया. शूटआउट में सब्स्टीट्यूट गोंजालो मोंटियेल ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल दागा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =