Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- जिला बार संघ चुनावः अध्यक्ष सहित विभिन्न पदो पर प्रत्याशियों ने किया नामांकन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला बार संघ चुनाव में दो पुराने दिग्गजों को छोड़कर किसी भी नामचीन प्रत्याशी ने सोमवार को हुए नामांकन के दौरान अपना नसमांकन नहीं कराया है। इस बार अध्यक्ष पद पर एक पुराने दिग्गज को छोडकर अन्य कोई भी नामचीन अधिवक्ता मैदान में नहीं उतरा है।
जिला बार संघ के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी

इससे पूर्व सिविल बार संघ में भी चुनावी प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। जिला बार संघ में सोमवार को ग्यारह बजे से दो बजे तक नामांकन किये गये। इस चुनाव के लिए राजेश कुमार एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ चुनाव अधिकारी के रूप में आमोद कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, सत्येश्वर सिंह, ठा. नीरज कुमार, मनोज सोदाई, सुदेश कुमार व राजेश वर्मा एडवोकेट को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर बार के पूर्व अध्यक्ष रह चुके अनिल जिंदल सहित मुनेश चंद त्यागी व जितेंद्र शर्मा ने अपना नामांकन कराया है। महासचिव पद पर पूर्व में बार में पदाधिकारी रह चुके अनूप सिंह राठी, ओमकार सिंह तोमर, संजीव प्रधान व जितेंद्र कुमार ने अपनी दांवेदारी ठोकी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह, मानवेंद्र कुमार जैन के अलावा विवेक त्यागी भी अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे है।

कोषाध्यक्ष पद पर भी तीन दांवेदारों ने नामांकन कराया है इस पद के लिए ठा. संदीप पुण्डीर, शो सिंह के अलावा हाकिम अली भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में आ डटे है। सहसचिव पद पर कुल आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। इनमे ठा. कुलदीपक कुमार, शिखा कौशिक, हरगोपाल सिंह, दीपक रानी, राजीव कुमार जैन, खुर्रम उस्मानी, तौसीन, व शाहजेब ने भी अपना नामांकन कराया है।

मुख्य ुनाव अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को नामांकन के बाद 20 दिसम्बर मंगलवार को नाम वापसी होगी नाम वापसी के बाद बचे हुए प्रत्याशियो के लिए 23 दिसम्बर को मतदान होगा तथा 24 दिसम्बर को मतगणना होगी।

इस बार चुनाव में पुराने धंुरधरों में केाई भी इस बार मैदान में नहीं है। हालांकि कयास लगाये जा रहे थे कुछ नामचीन दिग्गज भी चुनाव मैदान में उतरे थे। मंगलवार से प्रत्याशी अपने अपने गुट बनाते हए मतदाता अधिवक्ताओं से सम्पर्क करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 11 =