नजम सेठी बने PCB के नये चेयरमैन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रमीज राजा की जगह नजम सेठी को PCB का नया अध्यक्ष नियुक्त करने के फैसले को मंजूरी दे दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रमीज राजा को अक्ष्यक्ष पद से हटाकर अपना नया चेयरमैन नजम सेठी को बना दिया है. बता दें कि रमीज राजा साल 2021 में PCB के चीफ बने थे. नजम सेठी पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ कुर्सी संभाल चुके हैं.
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने नजम सेठी को नया PCB चीफ बनाए जाने पर अपनी सहमति दे दी है. अब इस फैसले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गई है. रमीज राजा को पाकिस्तान के इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार के बाद हटाया गया है. नजम इससे पहले भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं. उन्होंने साल 2018 में इस पद को छोड़ा था. लेकिन अब इस पद पर उनकी फिर से वापसी हुई है.
रमीज राजा को 2021 में पीसीबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. उन्हें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी. अध्यक्ष बनने के बाद रमीज राजा ने अपने फैसलों के चलते सुर्खियों में बने रहे थे. इसके बाद उनके उपर खिलाड़ियों के पसंद और न पसंद के भी कई आरोप लगे थे. इन दिनों वो एशिया कप को लेकर भी लगातार बयान देते हुए दिखाई दे रहे थे.

