उत्तर प्रदेश

Kanpur News:ब्लाक प्रधानों ने अविश्वास पारित कर संतोष कटिहार को ब्लॉक अध्यक्ष चुना

Kanpur News: राजपुर विकासखंड में ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष कुंवर सिंह के विरुद्ध ब्लाक प्रधानों ने अविश्वास पारित कर संतोष कटिहार को ब्लॉक अध्यक्ष चुना। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष जनार्दन यादव के समक्ष की प्रक्रिया में नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष व समस्त ग्राम प्रधानों ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पर पद का निजी स्वार्थ हेतु प्रयोग एवं संगठन विरोधी कार्य का आरोप लगाकर किया अविश्वास किया है।

खबर के अनुसार सिकंदरा के स्वागत विमला गार्डन में प्रधानों द्वारा आपातकालीन अविश्वास बैठक का आयोजन किया गया। अविश्वास बैठक में कहा गया कि वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर प्रधान संघ अविश्वास व्यक्त करता है। ब्लाक अध्यक्ष के पद का निजी स्वार्थ हेतु इस्तेमाल किया गया है।

अविश्वास प्रस्ताव में विकासखंड के 39 ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से वोट देकर चुनाव प्रक्रिया करते हुए संतोष कटिहार को सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष स्वीकृत कर लिया।

पूरी प्रक्रिया के दरमियान प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष जनार्दन यादव मौके पर मौजूद रहे। साथ ही बैठक में पूर्व ब्लाक प्रधान संघ अध्यक्ष कुंवर सिंह मौजूद नहीं रहे। संतोष कटिहार ने बताया कि उन्हें भी अवगत कराया गया था।

प्रधान संघ जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि यह आपातकालीन बैठक व चुनाव ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष से असंतुष्ट होकर कराया गया है जिसमें 39 ग्राम प्रधानों ने कुंवर सिंह के विरुद्ध अविश्वास देकर संतोष कटिहार को अपना नया ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष स्वीकृत कर लिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 19 =