एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने किया मुजफ्फरनगर का भ्रमण
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा घोषित दो दिनों के लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन जी जान से जुटा रहा। पुलिस ने जहां विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाकर अकारण ही सड़कों पर उतरे लोगो ंको घर वापस लौटा दिया
वहीं एडीजी जोन ने भी जोन के सभी जनपदों का भ्रमण कर लाकडाउन को लेकर की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आज @adgzonemeerut राजीव सब्बरवाल ने मुजफ्फरनगर के अंदर प्रवेश करते ही अपना काफिला जनपद की ह्र्दयस्थली शिव चौक पर रुकवाया और @AbhishekYadIPS ओर @satpal_IPS के साथ मिलकर नगर का भृमण कर @muzafarnagarpol निरीक्षण किया और दोनों अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए pic.twitter.com/8QBUUFpO2B
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 11, 2020
गौरतलब है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए वायरस की चैन तोडने के उद्देश्य से शासन ने पूरे प्रदेश में दो दिनों का सम्पूर्ण लाकडाउन घोषित किया है।
लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए है। आवश्यक सेवाओं को छोडकर सभी चीजों पर लाकडाउन के अंतर्गत प्रतिबंध है। आज सवेरे से ही जनपद पुलिस सड़कों पर चैकिंग करने लगी और अकारण ही घरों से बेवजह निकले लोगों को वापस लौटा दिया।
पुलिस ने सवेरे कुछ स्थानों पर खडे हुए ठेली वालों को भी उनके घरों की ओर लौटा दिया। एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल ने भी जनपद में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की और भ्रमण कर लाकडाउन के लिए की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर रवाना हो गये।
