IPL नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Sam Curran
इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कुरेन (Sam Curran) शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी (IPL 2023 Auction) के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये. उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा.
मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच करेन को टीम में जोड़ने के लिए लंबी जंग चली.

