Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर किया नमन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंति पर जनपद सहित नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ब्राहमण समाज की संस्थाओ द्वारा हवन-पूजन आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर ब्राहमण समाज के गणमान्य लोगों के अलावा विभिन्न राजनीतिज्ञों ने ब्राहमण चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धंाजलि दी। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए कहा कि मालवीय जी काशी हिन्दू महासभा एवं बनारस यूनिवर्सिटी की स्थापना सहित अनेक जनकार्य किए।

उनके द्वारा किए गए कार्यो की आज भी हर और सराहना हो रही है। मालवीय जयंति केअवसर पर नगर की आदर्श कालोनी स्थित पंचवटी ब्राहमण धर्मशाला, बचन सिंह कालोनी स्थित श्री ब्राहमण सभा कार्यालय, दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित मालवीय भवन एवं अंकित विहार श्री ब्राहमण सभा कार्यालय तथा मालवीय चौंक स्थित मालवीय भवन व मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज मेेें हवन पूजन हुआ। इस दौरान विभिन्न संस्थाओ से जुडे पददाधिकारियों एवं ब्राहमण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21599 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − three =