Muzaffarnagar News- एक्सिस बैंक ने किया एसोसिएशन कार्यालय में सेमिनार का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसोसिएशन कार्यालय में एक्सिस बैक द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि परमहंस मौर्य, उपायुक्त, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, मुजफ्फरनगर एवं विशिष्ठ अतिथि संजय मित्तल, अध्यक्ष दी गुड़ खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्ट्स एसोसिएशन, नवीन मंडी स्थल, मुजफ्फरनगर रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री श्यामसिंह सैनी ने किया। बैंक की ओर से रघुबीर सिंह चौहान, क्षेत्र प्रमुख, असद खान, कलस्टर प्रमुख, सौरभ गुप्ता, शाखा प्रमुख, सुगन्धा गर्ग, डिप्टी जनरल मैनेजर, शिवांग गर्ग, गौरव केसवर, गौरव मांगलिक, अक्षय, राहुल आदि मौजूद रहे। एक्सिस बैंक ने दो साल पूर्व की भांति गुड़ पर मिनिमम ब्याज व खर्चे पर फंडिंग करने की घोषणा की तथा (एक जिला एक उत्पाद) के तहत उद्योग केन्द्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने लोन लेने पर २० प्रतिशत सब्सिड़ी की जानकारी दी।
एसोसिएशन ने मांग की कि जब गुड़ को एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जनपद में रखा गया है तो कोल्हूओ को गुड़ उत्पादन के लिये प्रोत्साहन दिया जाये। बिजली व प्रदुषण विभाग के शोषण से उन्हें बचाया जायें। ३५ मीटर की चीमनी कोल्हू वाले कैसे बनायेंगे? एसोसिएशन ने यह भी मांग की कि एक्सिस बैंक ए.पी.एम.सी. के लाइसेंसियों को ही गुड़ पर फंडिंग करें तथा बैंक कोई छुपे हुए खर्चे न लगाये।
साथ ही व्यापारियों (ए.पी.एम. सी. के आढती) के लिए चालू खाते में दी जा रही सुविधाओं के बारे में बैंक के अधिकारियों ने बताया । सेमिनार में सुरेन्द्र बंसल, कृष्णचन्द मूंधड़ा, हरिशंकर मूंधड़ा, राजेश गोयल, दिनेश चौधरी, संजय मिश्रा, नितिन सिंघल, भारत सिंघल, श्यामसुन्दर बेड़िया, सुरेश चन्द, संदीप गुप्ता, अंकित गर्ग, विवेक गर्ग, रमेश कुमार, अतुल मूंधड़ा. शुभम अरोरा, अतुल जैन, रजत सिंघल व आदित्य जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।

