Lucknow: Om Prakash Rajbhar के सपा दफ्तर में प्रवेश पर रोक, See Poster
Lucknow: प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बीच तकरार कम होने का नाम ही नहीं ले रही। इसी कड़ी में अब नया मामला सामने आया है।
दरअसल, मंगलवार (27 दिसंबर) को यूपी सपा कार्यालय के बाहर की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सुभासपा सुप्रीमो Om Prakash Rajbhar के पार्टी दफ्तर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पोस्टर पर लिखा है- ‘ओमप्रकाश राजभर जी का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है।’

