Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- जमीयत उलेमा से जुड़े लोगों ने एसडीएम खतौली को दिया ज्ञापन

खतौली/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर का मामला गरमाने लगा है बताया जा रहा है कि यहा लाउड स्पीकर की आवाज को लेकर कुछ शिकायतें स्थानीय पुलिस से की गई थी

जिसके चलते पुलिस लाउड स्पीकर की आवाज कम करने सहित फालतू लाउडस्पीकर को हटाने की बात कई मस्जिद संचालकों( मुतल्लवियो) को कह चुकी है ताकि मिश्रित आबादी में किसी तरह का कोई व्यवधान या आपसी भाई चारा खत्म न होने पाये। लेकिन कस्बे के कुछ लोग इस मामले को तूल देने पर अड़े हुए है जिसके चलते लाउडस्पीकर को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी फैल गया।

यहीं नही मामले से जमीयत उलेमा के लोगों को भी अवगत करा कस्बे में बुलवाकर बकायदा मीटिंग आदि कराई गई आज मुस्लिम समाज की एक बैठक हुई जिसमे जमीयत उलेमा से जुड़े लोगों ने कसबे में पहुंचकर समाज के लोगों से बात चीत की और इस मामले को लेकर एसडीएम खतौली जीत सिंह राय से भी मिले और एक ज्ञापन के माद्यम से पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए निजात दिलाये जाने की मांग की।

आज मौलाना साद जमीअत उलेमा तहसील सदर खतौली के नेतत्व में मुस्लिम समाज के लोग उपजिधिकारी खतौली जीत सिंह राय से उनके कार्यालय में मिले। यहां सभी ने एक ज्ञापन दिया गया जिसमें खतौली व भूड़ की मस्जिदों में पुलिस द्वारा की जा रही बदसलूकी से उपजिधिकारी को अवगत कराया गया। जिसपर उपजिलाधिकारी खतौली ने आश्वासन दिया की आपकी जमीयत कमेटी की एक मीटिंग पुलिस के आला अधिकारियों से कराई जायेगी और आपकी बातों को सामने रखा जायेगा

और जो भी आपकी समस्या है उनका समाधान जल्द कराया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में मुफ्ती अब्दुल कादिर काजमी, महासचिव जमीअत उलेमा तहसील खतौली, मौलाना इसराइल महासचिव जमियत कस्बा खतौली, इकराम अंसारी, जिला सचिव अकील अकील अहमद, हाजी नूर मो, मौलाना जावेद, हाफिज मुबीन, हाफिज आकिल, कारी जफर, रहीसुदीन, नसीम बाबू, इंतजार अंसारी, एडवोकेट मो दानिश, अब्दुल्ला, जाहीरुदीन मिर्जा, शादिक मिर्जा आदि मौजूद रहे।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 3 =