वैश्विक

Rayagada: पुत‍िन के आलोचक Russian MP Pavel Genrikhovich Antov की रहस्‍यमय पर‍िस्‍थ‍िति‍यों में मौत

Rayagada: एक होटल में ठहरे चार रूसी पर्यटकों  में से दो की मौत होने का मामला सामने आया है. एक पर्यटक की जहां 22 द‍िसंबर की सुबह द‍िल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. वहीं तीन द‍िन बाद 25 द‍िसंबर को एक अन्‍य रूसी पर्यटक सांसद Pavel Genrikhovich Antovकी रहस्‍यमय पर‍िस्‍थ‍िति‍यों में मौत हो गई.

Pavel Genrikhovich Antov अपने दोस्‍त व्लादिमीर बुडानोव (61) की मौत के बाद से उदास थे. व्लादिमीर और Pavel Genrikhovich Antov समेत 4 रूसी पर्यटकों ने 21 दिसंबर को कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी का दौरा करने के बाद होटल में चेक इन किया था. पुल‍िस इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी है. रूसी सांसद रूस के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लादिमीर पुत‍िन के आलोचक माने जाते हैं.

रूसी समाचार एजेंसी TASS के मुताब‍िक रूसी सांसद Pavel Genrikhovich Antov भारत के एक होटल में मृत पाए गए हैं. वह भारत के ओडिशा के रायगढ़ क्षेत्र में छुट्टी मनाने गए हुए थे और अपना 65वां जन्मदिन मना रहे थे. ओड‍िशा पुलिस के मुताब‍िक वह कथित तौर पर होटल की तीसरी मंजिल की खिड़की से गिर गए थे और मृत पाये गए. हैरान करने वाली बात यह है क‍ि ओडिशा के इसी होटल में एक सप्ताह के भीतर रूसी टूरिस्ट की यह दूसरी मौत है ज‍िसके बाद कई सवाल खड़े भी हो रहे हैं.

एएनआई के मुताब‍िक रूसी सांसद Pavel Genrikhovich Antov की मौत के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक विवेकानंद शर्मा का कहना है क‍ि उनके परिवार की अनुमति से अधिकारियों ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर द‍िया था. Pavel Genrikhovich Antov रविवार, 25 दिसंबर को मृत पाए गए थे.

क्षेत्रीय संसद के उपाध्यक्ष व्याचेस्लाव कार्तुखिन ने टेलीग्राम चैनल पर समाचार की पुष्टि की है. उन्‍होंने यह भी कहा है क‍ि हमारे सहयोगी, एक सफल उद्यमी और परोपकारी Pavel Genrikhovich Antov का निधन हो गया. रूसी समाचार एजेंसी, TASS के मुताब‍िक संयुक्त रूस गुट के प्रतिनिधियों की ओर से, मैं रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

रूसी समाचार एजेंसी, TASS की र‍िपोर्ट के मुताब‍िकविधान सभा के अध्यक्ष व्लादिमीर किसलीव ने क्षेत्रीय संसद की वेबसाइट पर कहा क‍ि दोनों साथी अपनी व्यावसायिकता और अपने व्यक्तिगत गुणों के लिए जाने जाते थे. वो हर क‍िसी के ल‍िए एक नाजुक, बुद्धिमान, सभी का सम्मान करने वाले, व्यापक दृष्टिकोण और विद्वता रखने वाले व्‍यक्ति थे ज‍ि‍न्‍होंने सभी का द‍िल जीता हुआ था. उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि विधान सभा के लिए, पूरे व्लादिमीर क्षेत्र के लिए, Pavel Genrikhovich Antov की मृत्यु एक अपूरणीय क्षति है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + thirteen =