खेल जगत

भारत से टेस्ट सीरीज हारने के बाद Russell Domingo ने दिया इस्तीफा

 बांग्लादेश के हेड कोच Russell Domingo ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका कार्यकाल 2023 विश्व कप के बाद तक था, लेकिन भारत से मिली हार के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. डोमिंगो सितंबर 2019 में स्टीव रोड्स को मुख्य कोच पद से हटाये जाने के बाद बांग्लादेश टीम से जुड़े थे. Russell Domingo की कोचिंग में बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हारी थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जलाल यूनुस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट प्रमुख जलाल युनूस ने क्रिकबज को बताया, ‘Russell Domingo ने कल इस्तीफा दे दिया है जो तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है.’Russell Domingo के कार्यकाल में बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीती और न्यूजीलैंड में पहला टेस्ट जीता. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज भी जीती. वहीं भारत के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रन से हारने के बाद बांग्लादेश ने दूसरा टेस्ट तीन विकेट से गंवाया. जिसके बाद ही डोमिंगो ने अपना कार्यकाल पूरा किए बिना ही इस्तीफा दे दिया.

क्रिकबज के मुताबिक मीरपुर टेस्ट के बाद ही युनूस ने बदलाव के संकेत दिये थे कि वे डोमिंगो के प्रदर्शन को लेकर खुश नहीं है. उन्होंने कहा था, ‘हमें ऐसा कोच चाहिये जिसका टीम पर प्रभाव हो. हम जल्दी ही बदलाव करेंगे. हमें मजबूत टीम बनानी है. हमें कोच नहीं मेंटोर की जरूरत है.’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 5 =