Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ठंड का सितम का धूप से हुआ कम असर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में ५ दिन के बाद सुबह के समय सूरज के दर्शन हुए। धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान ६.२ डिग्री सेल्सियस रहा। बावजूद धूप के चलते लोगों को काफी राहत महसूस हुई।
मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

गत ५ दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे थे। धूप न निकलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। अधिकतम तापमान भी काफी नीचे चले जाने के कारण ठंड से लोग ठिठुर रहे थे। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठवीं तक के स्कूलों में २ दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। लेकिन बुधवार को सुबह के समय सूरज निकलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। लोगों ने अपने घर और बाहर खड़े होकर धूप ली। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान १७.४ था जो मंगलवार को घटकर १६.७ डिग्री सेल्सियस पर चला गया।

विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ रही ठंड से खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल को काफी लाभ पहुंचेगा। वहीं, पाले से गन्ने की फसल को नुकसान होने का खतरा भी बढ़ रहा है। संयुक्त निदेशक गन्ना शोध संस्थान डॉ. वीरेश सिंह ने बताया कि पाली से गन्ने की फसल को नुकसान का खतरा हो जाता है। पाला बढ़ने से गन्ने में रिकवरी घटने की आशंका होती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =