वैश्विक

Agra Yamuna Expressway: कुबेरपुर कट पर छात्रा के साथ तीन घंटे तक सामूहिक बलात्कार

Agra Yamuna Expressway के नजदीक कुबेरपुर कट पर एक छात्रा के साथ कथित रूप से तीन घंटे तक सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मूल रूप से औरैया की रहने वाली 12वीं की छात्रा नोएडा में रहकर एक फर्म में काम करती थी. उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षा के कारण वह कुछ दिन पहले ही घर लौटी थी, लेकिन फर्म के मालिक के कुछ पैसे उसके पास रह गए थे, जिन्हें लौटाने वह नोएडा गयी थी.

छात्रा से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात नोएडा से घर लौटने के लिए वह Agra Yamuna Expressway सेक्टर 37 से शेयरिंग वाले ईको गाड़ी में सवार हो गई. उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे ईको Agra Yamuna Expressway पर आगरा में कुबेरपुर इंटरचेंज पर पहुंची, जहां बाकी लोग उतर गए. ईको चालक ने छात्रा से कहा कि वह एत्मादपुर तक जा रहा है और रात में कुबेरपुर से दूसरा वाहन मिलने में उसे दिक्कत होगी, यह सुनकर छात्रा उसके साथ एत्मादपुर तक जाने के लिए बैठ गई.

छात्रा ने पुलिस को बताया कि कुबेरपुर से आगे बढ़ते ही दो अन्य लोग ईको में आ बैठे और सुनसान जगह पर ले जाकर वाहन रोक दिया. तहरीर के अनुसार, तीनों युवक उसे पकड़ कर झाडिय़ों में ले गए और सुबह चार बजे तक उसके साथ बलात्कार करते रहे. अंत में छात्रा को बदहवास हालत में फिरोजाबाद जाने के लिए एक आटो में बिठा दिया. छात्रा सुबह करीब सात बजे एत्मादपुर थाना पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

डीसीपी (वेस्ट) सत्यजीत गुप्ता ने बताया, ‘छात्रा ने कहा कि वे आपस में टीटू, चाचा नाम ले रहे थे.’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने ईको सहित अन्य गाडिय़ों के ड्राइवरों से पूछताछ की और करीब एक घंटे बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गुप्ता ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =