वैश्विक

Thailand से भारत आ रहे विमान में हुए झगड़े को लेकर केस दर्ज, See Video

Thailand  से भारत आ रही फ्लाइट में हुई मारपीट मामले को लेकर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia)  बेहद नाराज हैं. उन्‍होंने कहा है कि ऐसा व्‍यवहार कतई स्‍वीकार नहीं किया जा सकता. इस घटना के संबंध में जांच की जाएगी और अब पुलिस ने भी शिकायत दर्ज कर ली है. इस मारपीट की घटना में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर यह बयान दिया है.

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पुलिस ने मामले को दर्ज किया है. थाई स्‍माइल एयरवेज के विमान में सवार यात्रियों की पहचान करते हुए उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी. ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है. गौरतलब है कि Thailand थाई स्‍माइल एयरवेज की 26 दिसंबर को भारत आ रही फ्लाइट में मारपीट की घटना हुई थी. इस संंबंध में एयरवेज ने भारतीय विमानन प्राधिकरण को उड़ान में गड़बड़ी की घटना की रिपोर्ट सौंपी थी

Thailand  विमान में सवार एक यात्री ने सुरक्षा नियमों का पालन करने से इनकार कर दिया था. वायरल वीडियो में दो यात्री बहस करते दिख रहे हैं. उनमें से एक कहता है, अपने हाथ नीचे करो और इसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हो जाती है. तभी कुछ अन्‍य यात्री भी इस मारपीट में शामिल हो जाते हैं 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 1 =