Muzaffarnagar में जैन समाज की भूख हड़ताल, सम्मेदशिखर जी पर संकट गहरा गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिखरजी बचाओ आंदोलन के तहत 2 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 तक समस्त जैन समाज मुज़फ्फरनगर में करेगा भूख हड़ताल साथ इन्ही दिनों के मध्य अन्य प्रकार के विरोध कार्यक्रम भी किये जायेंगे।
गौरतलब है कि जैन धर्मावलंबियों के आस्था के गढ़ सम्मेदशिखर जी पर आज संकट गहरा गया है, सम्मेदशिखर जी को जब से वन्य अभयारण क्षेत्रष्पर्यटक क्षेत्र केंद्र व झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित किया गया है तब से जैन समाज इस तानाशाही निर्णय के विरुद्ध लामबंद होकर आंदोलनरत है व लगातार प्रयास कर रहें है कि यह निर्णय वापस लिया जाए ताकि जैन समाज का पवित्र आस्था केंद्र शिखरजी की पवित्रता यथावत बनी रहे।
इसी सम्बन्ध में जनपद मुज़फ्फरनगर में भी भूख हड़ताल कार्यक्रम 02/01/2023 से 10/01/2023 तक समस्त जैन समाज मुज़फ्फरनगर की ओर से प्रस्तावित है जिसके तहत अति आवश्यक बैठक जैन अतिथि भवन,भारत माता चौक,प्रेमपुरी,मुज़फ्फरनगर में बैठक सम्पन्न जिसमे सर्वसम्मति से तय किया गया कि समस्त जैन समाज मुज़फ्फरनगर में करेगा भूख हड़ताल
जिसमे अंशन का स्थान जैन औषधालय,भारत माता चौक,प्रेमपुरी,मुज़फ्फरनगर होगा व अंशन का समय चौबीस घंटे का होगा जिसमें एक अंशन कि शिफ्ट 12 घंटे की अर्थात सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक व रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक होगी एक शिफ्ट में 5 लोग कमसे कम होंगे व अधिकतर कितने भी हो सकते हैं अर्थात एक दिन/दो शिफ्ट में कम से कम 10 लोग प्रतिदिन अंशन करेंगे भूख हड़ताल के साथ साथ ही इसी कार्यक्रम के मध्य में अन्य प्रकार से विरोधात्मक आंदोलन इसी विषय पर चलते रहेंगे।

