उत्तर प्रदेश

Agra News: मौसेरी बहन को कट्टा दिखाकर दीपकने लूट लिया ज्वैलरी

Agra News: मौसेरे भाई ने बहन को तमंचा दिखाकर मौसी के घर में लूट कर ली। मौसेरी बहन को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के मौसा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वारदात के बाद बहन डरी हुई है। रोहित चौहान ने थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में रोहित चौहान ने बताया है कि 20 दिसंबर 2022 को जब उनकी बेटी स्कूल से घर से वापस लौट रही थी। तब घर के पास उसे मौसी का बेटा दीपक खड़ा हुआ मिला। आरोपी इटावा का रहने वाला है। बेटी मौसेरे भाई को साथ लेकर घर आ गई।

घर में उस वक्त कोई नहीं था। रोहित चौहान का आरोप है कि घर के अंदर घुसते ही दीपक ने कट्टा निकाल लिया और उनकी बेटी को धमकी देकर ज्वैलरी लाने के लिए कहा। दीपक ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इस पर बेटी ने घबराकर दीपक को बता दिया कि पापा की सोने की चैन दराज के अंदर रखी हुई है। दीपक ने दराज तोड़ी और 2 लाख रुपये कीमत की चेन लूटकर मौके से फरार हो गया।

दीपक ने जाते-जाते मौसेरी बहन को जान से मारने की धमकी दी। कहा अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। रोहित ने बताया कि वारदात के बारे में बेटी ने उन्हें कोई बात नहीं बताई। लेकिन जब उन्हें घर के अंदर अपनी सोने की चैन नहीं मिली। तब बेटी ने उन्हें वारदात की जानकारी दी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 15 =