Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar के नामी चिकित्सक एमके बंसल से कान्फ्रेंस के नाम पर 5.50 लाख की ठगी

Muzaffarnagar के नामी फिजिशियन से 5.5 लाख की ठगी की गई है। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एफआईआर के मुताबिक ग्लेनमार्क कंपनी के तथाकथित जोनल मैनेजर ने चिकित्सक को ठगी का शिकार बनाया है।

दुबई में 5 दिवसीय कान्फ्रेंस के नाम पर ठगी

करीब 60 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे जनपद के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉक्टर एमके बंसल ने बताया कि नवंबर माह के दौरान उनके पास एक व्यक्ति ने अपने आप को दवा कंपनी का जोनल मैनेजर बताते हुए फोन किया था।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक पेशे से जुड़े होने के कारण उनके पास दवा कंपनियों से जुड़े लोग आते रहते हैं। बताया कि उन्हें बताया गया था कि 24 से 29 दिसंबर के बीच दुबई में मेडिकल कॉन्फ्रेंस आयोजित होनी है। जिसमें वह प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसका आने-जाने और होटल का खर्च 5:50 लाख रुपया आएगा जो रिफंडेबल होगा।

रुपया खाते में ट्रांसफर करा रफू चक्कर हो गया धोखेबाज

डॉ. एमके बंसल के अनुसार अपने आपको एक दवा कंपनी का जोनल मैनेजर बताने वाला विशाल पांडे नाम का शख्स अक्सर उनको फोन करता था। बताया कि दुबई में मेडिकल कॉन्फ्रेंस के नाम पर उन्होंने अलग-अलग समय बैंक ट्रांसफर के माध्यम से उसके खाते में 5.50 लाख डाले। आरोप है कि विशाल पांडे ने खाते में रुपया डलवाने के बाद उन्हें टिकट और कान्फ्रेंस के बारे में कोई विवरण नहीं भेजा।

धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज

प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत पर तथाकथित कंपनी जोनल मैनेजर विशाल पांडे के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि आरोपी पर धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =