Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजवादी आह्वान मुहिम को महेश बंसल द्वारा झंडी दिखाकर चालू किया गया

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहावली में जन जन तक पहुचाने के लिए समाजवादी आह्वान मुहिम को पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार महेश बंसल द्वारा झंडी दिखाकर चालू किया गया

साइकिल चलाने वालों में मुख्य रूप से विजय, अमित, प्रशांत, अमर, दीपक मौजूद रहे पूर्व मंत्री महेश बंसल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में किसान मजदूर व्यापारी नौजवान सभी बुरी तरह परेशान हैं

इस सरकार की नीतियां जनहित में नहीं है किसानों का करोड़ों रुपयों का भुगतान नहीं हो पा रहा है मजदूरों और युवाओं को रोजगार नहीं है व्यापारि त्रस्त है

इस समय प्रदेश में और देश में अखिलेश यादव जी जैसे विकास पुरुष की आवश्यकता है इस प्रदेश को फिर से समाजवादी सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में विकास पुरुष अखिलेश यादव जी की जरूरत है

इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र चौधरी,दीपक चौधरी,विकास गोयल,सतबीर सिंह,अंकुर बालियान,डॉ.विशाल चौधरी, सागर, अमर, लीलू भाई, संजय, प्रदीप, मोंटी, ओमवीर, सुरेंद्र, सतीश, सत्यपाल, सुनील,जयपाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 11 =