Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना ने आज एक बार फिर से बड़ा हमला बोला, आज भी 17 पॉजिटीव केस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कोरोना ने आज एक बार फिर से बड़ा हमला बोला। जिले में जहां गत दिवस कोरोना के 19 नए मरीज सामने आये थे वहीं आज भी 17 पॉजिटीव केस

फिर सामने आने से हड़कंप मच गया है। हालांकि राहत भरी खबर यह रही कि कुल 34 मरीजों को उपचार के बाद आज डिस्चार्ज कर दिया गया जिसके बाद अब जनपद में एक्टिव पाजिटीव केसों की संख्या 143 हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए कुल 493 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें 17 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में सबसे ज्यादा 5 लोग कस्बा बुढाना के निवासी हैं। इसके अलावा शाहपुर से 1, अग्रसैन विहार से 4, सिविल लाइन नार्थ से 1, वहलना से 1, रामलीला टिल्ला से 1, रामपुरी से 1, विकासभवन से 1, ओम पैराडाइज से 1, मिमलाना रोड से 1 पाजिटीव मिले है। वहीं राहत भरी खबर यह रही कि आज जनपद में कुल 34 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है जिसके बाद अब जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 143 हो गयी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =