सेवायोजन विभाग द्वारा सेवा-मित्र एप्लीेकेशन का विकास
शासन के निर्देशानुसार सेवायोजन विभाग द्वारा कुशल बेरोजगार अभ्यर्थियों,एवं कुशल प्रवासी श्रमिको को स्वतः रोजगार के क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से सेवा-मित्र एप्लीेकेशन का विकास कराया गया है, जो प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियांे को स्वरोजगार के क्षेत्रांे में जैसे-इलेक्ट्रीशिन, प्लम्बर, मोटर साईकिल रिपेयर, ब्यूटिशियन, फोटोग्राफर, कारपेन्टर, टी0वी0 रिपेयर, आटो मैकेनिक इत्यादि में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा
वही आमजन को भी अपने द्वार पर ही स्थानीय सेवा (लोकल सर्विस) हेतु प्रशिक्षित एवं विश्वसनीय अभ्यर्थी उपलब्ध हो सकेंगे तथा सरकार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतः रोजगार में नियोजित अभ्यर्थियों की जानकारी हो सकेंगी।
इस एप में सभी सेवाप्रदाता एजेंसियां भी पंजीकृत होंगी, जो रिक्तियों का विवरण एप में अपलोड करेंगी।
सेवामित्र एप्लीकेशन में सेवाप्रदाताओं द्वारा सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in के होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण हेतु आवेदन-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र एवं शपथ-पत्र का प्रारूप डाउनलोड किया जा सकता है।
विशेष जानकारी सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर से प्राप्त की जा सकी है।
