Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस मुठभेड़ में बदमाश सलमान निवासी मुरादाबाद घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /चरथावल। जनपद पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था उसी दौरान एक बाइक सवार दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को गिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस ने आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश जहां पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो वही दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते भागने में कामयाब हो गया।

दरअसल आपको बता दे की चरथावल थाना क्षेत्र की अलावलपुर चौकी पर आज रात्रि पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान जब पुलिस ने एक बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए जब आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से जहां घायल हो गया

तो वहीं घायल बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घंटों तक जंगल में कांबिंग अभियान भी चलाया लेकिन कोई कामयाबी पुलिस के हाथ नहीं लगी जबकि घायल बदमाश को पुलिस द्वारा जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वही पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सलमान निवासी मुरादाबाद बताया है घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आए इस शातिर बदमाश सलमान पर लूट ,डकैती और हत्या जैसे तकरीबन आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। बहराल इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि थाना चरथावल की चौकी अलावलपुर पर आज रात्रि में चेकिंग की जा रही थी

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिनको रोकने का प्रयास किया गया जिस पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे जिसके बाद पुलिस पार्टी ने बदमाशों का पीछा किया जिसमें जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया जो बदमाश घायल हुआ है उसे एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए

जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है बदमाश से जब पूछताछ की गई तो उसका नाम सलमान जो कि जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है जिस पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं यह सारे मुकदमे लूट, डकैती और मर्डर के हैं दूसरा जो फरार अभियुक्त है उसकी गिरफ्तारी के लिए काम्बिंग की जा रही है जल्दी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 12 =