उत्तर प्रदेश

Rampur News: फिल्म अभिनेत्री Jaya Prada को मिली जमानत, गैर जमानती वारंट पर हुई थी अदालत में हाजिर

Rampur News: रामपुर की पूर्व सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेत्री Jaya Prada मीडिया के कैमरों से बचते हुए गुपचुप तरीके से रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में हाजिर हुईं। बुधवार को जमानत की अर्जी लगाई। उनके विरुद्ध 2019 के चुनाव में बिना अनुमति की गई एक जनसभा के मामले में मुकदमा चल रहा है।

इस विषय पर अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जया प्रदा प्रत्याशी थी। जिसमें इन्होंने थाना स्वार क्षेत्र के अंतर्गत और थाना कैमरी क्षेत्र के अंतर्गत बिना अनुमति के एक सभा को संबोधित किया था। जिस के संबंध में थाना स्वार में एनसीआर नंबर 89/19 और थाना केमरी में 37/19 पंजीकृत हुआ था।

उसी मामले में यह हाजिर नहीं हो रही थी, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा पिछली तिथियों में एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। उसी के परिपेक्ष में यह आज माननीय न्यायालय में सरेंडर किए हैं। अपना जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए हैं। इनका द्वारा किया गया अपराध जमानती था। इसलिए जमानत हो गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =