उत्तर प्रदेश

Unnao News: Kuldeep Singh Sengar ने बेटी की शादी के लिए मांगी अंतरिम जमानत

Unnao News:  पूर्व विधायक Kuldeep Singh Sengar ने बेटी की शादी के लिए एक अन्य मामले में अंतरिम जमानत मांगी है। इस मामले में वह 10 साल की सजा काट रहा है। ये उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत से संबंधित है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जवाब मांगा है। इसके साथ ही सुनवाई 16 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। अदालत ने सीबीआई से शादी होने की बात कर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।

सीबीआई के वकील ने कोर्ट को बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर ने वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक मामले में हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ के सामने ऐसी ही याचिका दायर की है।

उस मामले में वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वह पीठ पहले ही इस याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी करके सुनवाई के लिए नई डेट 16 जनवरी दे चुकी है। कुलदीप सिंह सेंगर की ओर से अधिवक्ता कन्हैया सिंघल ने कोर्ट से कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी का शगुन कार्यक्रम 18 जनवरी को और आठ फरवरी को शादी है।

उन्नाव के बलात्कार मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली कुलदीप सिंह सेंगर की अपील पहले से ही उच्च न्यायालय में लंबित है। उन्होंने निचली अदालत के 16 दिसंबर 2019 के फैसले को रद्द करने की मांग की है।

जिसमें उन्होंने बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया था। कुलदीप सिंह सेंगर ने 20 दिसंबर 2019 के आदेश को रद्द करने की भी मांग की है। जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। कुलदीप सिंह सेंगर को साल 2017 में किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 13 =