उत्तर प्रदेश

Lucknow News: ट्रैफिक बूथ पर जाम लड़ाते मिले 5 होमगार्ड, अवैध वसूली की मिल रही थी शिकायत

Lucknow News: ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस पीयूष मोर्डिया ने रात गस्त के दौरान चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ के अंदर वर्दी में शराब पी रहे 5 होमगार्डों को रंगे हाथों धर लिया। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया, पांचों होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए पूरी जानकारी और तथ्यों के साथ होमगार्ड कमांडेंट को रिपोर्ट भेज दी गई है।

लखनऊ के चौक स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ के अंदर वर्दी में शराब पी रहे 5 होमगार्डों को ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस पीयूष मोर्डिया ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसकी सूचना तत्काल डीसीपी ट्रैफिक और एसीपी को दी गई। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस बुलाकर पांचों होमगार्डों को उनके सुपुर्द कर मेडिकल टेस्ट करवाया गया और इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।

 ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस पीयूष मोर्डिया को पिछले कई दिनों से शाहमीना ट्रैफिक बूथ को लेकर कई अवैध वसूली आदि की सूचनाएं मिल रही थी। जिसकी सच्चाई जानने के लिए वह अपनी निजी कार से मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे थे।

उन्हें ट्रैफिक बूथ से शोर-शराबे और जोर-जोर से हंसने की आवाजें सुनी तो वह बूथ के बाहर खड़े रहे और मौज मस्ती कर रहे होमगार्डों की बातें सुनने लगे। कुछ देर बाद बूथ का दरवाजा खोला तो सभी उन्हें देखकर भौचक्के रहे गए आपको बता दें, इस ट्रैफिक बूथ पर दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान तीन अन्य होमगार्ड भी वहां आ गए जिनकी ड्यूटी पूरी हो चुकी थी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21298 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 9 =