उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: CM योगी आदित्यनाथ के बहनोई का कल रात यशोदा अस्पताल में हुआ निधन

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) का बुधवार रात गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में निधन हो गया। उनको ब्रेन स्टोक आने पर 1 जनवरी को कौशांबी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शव को गुरूवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए नई दिल्ली स्थित निगम बोध घाट ले जाया गया है। राजेंद्र सिंह चौधरी राजनगर एक्सटेंशन की घरौंदा एमजीआई सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे।

उनको ब्रेन स्टोक होने पर 1 जनवरी 2023 को सुबह 8:30 बजे उनको उपचार के लिए गाजियाबाद के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस अस्पताल के पीआरओ राहुल साहनी ने बताया कि न्यूरो फिजिशियन डा सुमंतो चटर्जी और फिजिशियन डा अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डा धीरेंद्र सिघानिया के निगरानी में उपचार किया गया। बुधवार शाम 5:30 बजे ब्रेन डेड होने पर उनको अस्पताल से घर भेज दिया गया, वह घर में वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे। रात 1:50 बजे उनका निधन हो गया।

उनके निधन को सूचना पर जिलाधिकारी राकेश सिंह, बुलंदशहर के जिलाधिकारी सीपी सिंह, यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, यशोदा अस्पताल के चेयरमैन पीएन आरोडा सहित अन्य लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले गए हैं। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =