Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर दिया धरना

बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चौगामा क्षेत्र के किसानों नेे बजाज चीनी मिल भैसाना परिसर में धरना दिया। किसानों के बीच उप जिलाधिकारी व तहसीलदार भी पहुंच गए। चीनी मिल के अधिकारियों व किसानों के बीच हुई वार्ता में चीनी मिल के उपाध्यक्ष ने दो दिन में २० करोड़ रुपये देने का वादा किया।

पिछले पेराई सत्र व चालू सत्र के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चौगामा क्षेत्र के किसानों ने बजाज चीनी मिल भैसाना परिसर में धरना दिया। छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में चौगामा क्षेत्र के किसान चीनी मिल भैसाना परिसर में पहुंचे। गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी अरुण कुमार व तहसीलदार सतीश चंद बघेल किसानों के बीच पहुंचे। किसानों के प्रतिनिधि मंड़ल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चीनी मिल अधिकारियों से वार्ता की।

घंटों चली वार्ता के बाद चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर ने किसानों को दो दिन के अंदर २० करोड़ रुपये देने केे वादा किया। १७ जनवरी तक ५० करोड़ रुपये तथा ३ करोड़ रुपये प्रतिदिन देने का आश्वासन दिया। चीनी मिल के अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, देवेंद्र सिंह धनौरा, सतबीर सिंह दाहा, पवांर खाप के चौ. धर्मवीर सिंह दोघट व संजय राणा आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता कृषिपाल राणा निरपुड़ा ने की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 13 =