Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फिर हुई जोरदार बारिश से पूरा शहर पानी पानी

मुज़फ्फरनगर। गत दिवस बारिश के बाद आज फिर हुई जोरदार बारिश से पूरा शहर पानी पानी हो गया. जल भराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया. लॉक डाउन के बीच बारिश का लोगों ने घर बैठकर मजा लिया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक १८ जुलाई से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. सोमवार के पहले हफ्ते में जिस तरीके से पूरे प्रदेश में बारिश दर्ज की गई थी

उसी तरह से १८ जुलाई से २० जुलाई तक प्रदेश के सभी हिस्सों में बारिश का अनुमान बारिश का अनुमान है. १८ और १९ जुलाई के लिए तो ऑरेंज अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है.

२० तारीख को पश्चिमी यूपी में बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी होगी लेकिन पूर्वी यूपी में उसी तरह से बनी रहेगी। वहीं आज बारिश के बाद शहर की अधिकाशं सड़कों पर पानी भर गया।

तेज बारिश के चलते पूरे शहर की सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। शिव चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक हो या सरकुलर रोड सभी जगह सड़क पर पानी भरा दिखाई दिया।

साकेत कालोनी, जनकपुरी, रामपुरी में कई स्थानों पर घरों तक में पानी घुस गया। पानी की निकासी में आधा घंटा लगा। पानी उतरने निकासी के बाद ही शहर में दोबारा आवागमन शुरू हो पाया।

मौसम खुलते ही सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली। शाम को आकाश में फिर से बादल छा गए। उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =