खेल जगत

Hockey World Cup 2023:स्पेन के लिए रेने और मिरालेस ने किए दो-दो गोल

Hockey World Cup 2023: मार्क रेने और मार्क मिरालेस के बेहतरीन दो-दो गोल की बदौलत स्पेन ने कमजोर वेल्स को यहां 15वें एफआईएच पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को 5-1 से हराकर पूल डी में पहली जीत दर्ज की. भारत के हाथों इसी बिरसामुंडा स्टेडियम पर पहले दिन यानी शुक्रवार को 0-2 से आगाज करने के बाद स्पेन ने जीत के साथ अपनी चुनौती बरकरार रखी. स्पेन की टीम अब अपना अंतिम मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 19 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से करेगी.

मार्क रेने ने मैच के 16वें मिनट में गोल कर स्पेन का खाता खोला. कप्तान अलवारो इगलेशियस ने छह मिनट बाद मार्क मिरालेस से मिले बेहतरीन पास पर आगे बढ़ आए वेल्स के गोलरक्षक टॉली रेनॉल्डस कॉटरेल को छका गोल कर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी.

https://twitter.com/sports_odisha/status/1614612672422739971?ref_src=twsrc%5Etfw

स्पेन के दोनों छोर से हमलों के सामने वेल्स का किला ऐसा बिखरा की फिर संभल नहीं पाया. तीसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में मार्क मिरालेस ने पेनल्टी कॉर्नर पर लौटती गेंद को संभाल कर गोल कर स्पेन को 3-0 से तथा छह मिनट बाद रेने मार्क ने मैच का अपना दूसरा बेहतरीन गोल कर स्पेन को 4-0 से आगे कर मैच को वेल्स की पहुंच से बाहर कर दिया.

वेल्स की ओर से एकमात्र गोल 52वें मिनट में जेम्स कार्सन ने किया. खेल के रुख के उलट वेल्स के जेम्स कार्लसन ने अकेले ही बाएं छोर से गेंद को ले डी में पहुंच कर स्पेन के गोलरक्षक एड्रियन रफी को छका गोल कर स्कोर 1-4 कर दिया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 13 =