उत्तर प्रदेश

Agra News: स्पा सेंटर की आड़ में परोसी जा रही है अश्लीलता, देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा

Agra News:  पुलिस ने  स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भांडा फोड़ दिया है । फतेहाबाद रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा था । चन्द रुपये के खातिर कानून को तार तार किया जा रहा था । ग्राहक बुलाये जा रहे थे । देह व्यापार किया जा रहा था । ताजगंज थाना पुलिस को सेक्स रैकेट का बारे में जानकारी मिली ।

पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा । छापे के दौरान स्पा सेंटर के अंदर चार लड़कियां मिली । आपत्ति जनक हालत में पुरुष भी मिले । पुलिस के पहुंचते ही इसको सेंटर में हड़कंप मच गया । पुलिस ने मौके पर सभी को पकड़ लिया । पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले आई । पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है । सेक्स रैकेट से जुड़ी हर बात की जानकारी जुटा रही है ।

पुलिस पता कर रही है कि इस पूरे रैकेट का असली खिलाड़ी कौन है । कौन लोग हैं जो युवतियों से देह व्यापार करवा रहे थे । कौन लोग हैं जो फतेहाबाद वीआईपी रोड पर स्पा सेंटर बनाकर कानून का माखौल उड़ा रहे थे । पुलिस पकड़े गए आरोपियों का बैकग्राउंड भी खंगाल रही है । पुलिस सभी के घर परिवार के बारे में भी जानकारी जुटा रही है । पुलिस उपायुक्त आगरा शहर विकास कुमार ने बताया कि देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की गई है ।

मौके से युवक युवतियों को पकड़ा गया है । दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है । स्पा सेंटर से जुड़े सभी लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है । जो भी लोग इस रैकेट में शामिल होंगे उनके खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =