Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-20 को महिला एकता संगठन करेगी धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेघा चंदन गांव में काऊ सेंचुरी के लिए अधिकृत की जा रही भूमि प्रक्रिया का विरोध चल रहा है। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप २० जनवरी को कलेक्ट्रेट में धरना शुरू करने की अनुमति डीएम से मांगी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान की ओर से पुरकाजी खादर क्षेत्र में ७० एकड़ भूमि में काऊ सेंचुरी बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। जिसको लेकर राजस्व विभाग पुरकाजी खादर क्षेत्र में भूमि का अधिग्रहण कर रहा है। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर आरोप लगाया कि राजस्व विभाग किसानों की भूमि को भी अधिकृत करने में जुटा है।

कहा कि उन्हें बताया गया था कि सिर्फ सरकारी भूमि काऊ सेंचुरी में शामिल की जाएंगी, लेकिन आम पट्टाधारक किसानों की भूमि भी उसमें शामिल की जा रही है। इस तरह से किसान सड़क पर आ जाएगा। उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।

सोमवार को रिया किन्नर के नेतृत्व में महिला एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही २० जनवरी से अधिग्रहण के विरोध में डीएम कार्यालय पर धरना देने की अनुमति भी मांगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *