Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अधिकारियों से वार्ता के बाद बिजली समस्याओ का समाधान करने के आश्वासन पर धरना स्थगित

चरथावल। कस्बे की विभिन्न विधुत समस्याओ को लेकर समाजसेवी व भाकियू नेता अभिषेक बंसल के नेतृत्व में बिजलीघर पर होने वाला धरना स्थागित कर दिया गया भाकियू नेता की अधिकारियों से घण्टो चली वार्ता के बाद के शीघ्र सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

चरथावल नगर के समाजसेवी व भाकियू नेता अभिषेक बंसल ने बताया कि माह भर आए दिन हो रही अघोषित बिजली कटौती से नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था उमस व गर्मी से परेशान नगरवासी अघोषित बिजली कटौती व फोन करने पर विभाग के कर्मचारियों द्वारा कटौती संबंधी सही जानकारी न दिए जाने पर ग्रामीणों में रोष था

किसानो के विधुत बिल गलत भेजे जा रहे थे तथा किसानो के खराब हुए मीटर को नही बदला जा रहा था इन सबको लेकर चरथावल बिजलीघर पर धरने की घोषणा की गई थी

मंगलवार को अवर अभियंता शुजीत से भाकियू नेता अभिषेक बंसल,दीपक त्यागी आदि की वार्ता हुई जिसमे अवर अभियंता ने आश्वासन दिया कि कस्बे के तगायान मुस्लिम में रोड से हाजी अनीस के घर तक लगभग 100 मीटर लाइन पर जल्द ही काम शुरु कर दिया जाएगा

मौहल्ला मुर्दा पट्टी में रोजाना लाइट की समस्या का निराकरण करते हुए केबिल को बदल दिया गया वही जिसके बिल ज्यादा आ रहे हैं वह बिजली घर पर संपर्क करें उनको ठीक कराया जाएगा

वही कस्बे में जो पुरानी जर्जर लाइन रह गयी है उनको भी शीघ्र बदला जाएगा वही मीटर रीडर अगर किसी से पैसे की डिमांड करता है तो उस पर मुकदमा लिखाया जायेगा 

जलालाबाद की लाइन में खराबी रहने के कारण आला अधिकारियों से बात कर जल्द ही लाइन को नवनिर्मित बिजलीघर बधाई कला से जुड़वाने का प्रयास किया जाएगा इन सब मुद्दों का समाधान होने पर घण्टो चली वार्ता के बाद के बाद भाकियू ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 3 =