पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का ईनामी बदमाश हुआ लँगड़ा
चरथावल। क्षेत्र के ग्राम घिस्सूखेडा-पावटी मार्ग पर पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गयी मुठभेड़ में पुलिस की गोली 10 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया वही मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया
घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को सीएचसी चरथावल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया घायल बदमाश के पास से पुलिस एक बुलेट मोटरसाईकिल,एक तमंचा,4 जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद किए है।घायल बदमाश पर हत्या,हत्या के प्रयास, लूट,चोरी जैसी संगीन धाराओं में लगभग 1 दर्जन मुकदमे दर्ज है।
चरथावल @muzafarnagarpol और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 10000 का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल।बदमाश हाफिज गैंग का शार्प शूटर.मुठभेड़ में सिपाही रघुराज घायल,बदमाश पर लूट हत्या डकैती के है दर्जनों मुकदमे।315-तमंचा,खोखा, मोटरसाइकिल बरामद। पावटी रोड रजवाहे की पुलिया पर हुई मुठभेड़। pic.twitter.com/sCgP3QDza5
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 21, 2020
चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह को सूचना मिली की एक बदमाश एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है सूचना मिलते ही चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में हिंडन चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया,कुटेसरा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र राव,कांस्टेबल राहुल त्यागी, रघुराज,विकास शर्मा आदि ने ग्राम घिस्सुखेडा-पावटी मार्ग पर पावटी पुलिया के निकट चौकिंग अभियान शुरू कर दिया।
चेकिंग के दौरान बुलेट मौटर साईकिल सवार को पुलिस ने रुकने के इशारा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया वही एक पुलिसकर्मी रघुराज भी घायल हो गया घायल बदमाश ने अपना नाम जीशान पुत्र यूसुफ निवासी ग्राम कुल्हेड़ी थाना चरथावल बताया।
