खबरें अब तक...

समाचार

हरिद्वार से शुरू हुई भाकियू की किसान यात्रा, लगा हजारों किसान का जमघट, दिल्ली के किसान घाट पर होगा अंतिम पड़ाव
मुजफ्फरनगर । भाकियू की किसान क्रांति यात्रा के लिए जिलेभर से किसानों की टोलियां हरिद्वार पहुंच गईं। किसानों का काफिला ट्रैक्टर ट्रालियों से शनिवार शाम को ही हरिद्वार के लिए कूच कर गया। आज से हरिद्वार से भाकियू की पद यात्रा प्रारंभ हुई। अध्यक्ष नरेश टिकैत और राकेश टिकैत के नेतृत्व में क्रांति यात्रा शुरू हुई। इस दौरान हर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौहूद रहे। यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। हर तरफ हरी टोपी पहने किसान घूमते नजर आ रहे हैं। किसान क्रांति यात्रा दिल्ली में राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि तक निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों किसान शनिवार को ही हरिद्वार पहुंच गए थे। किसानों के आने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।

7 |

वहीं, वरिष्ठ किसान नेता महंत त्रिकालदर्शी ने दावा किया है कि यात्रा ऐतिहासिक होगी। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और खेती-किसानी के मुद्दे पर भाकियू की किसान क्रांति यात्रा पर सभी की निगाहें है। हरिद्वार से आज से प्रारंभ हुई यात्रा दो अक्तूबर को किसान घाट दिल्ली पहुंचेगी। दस दिन तक चलने वाली पद यात्रा में देश के कई प्रांतों के किसान पहुंचने लगे है।

दिल्ली-एनसीआर के 33 जिलों से किसानों को जोड़ा गया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में सिसौली, भौराकलां, बुढ़ाना, शाहपुर और बघरा ब्लाक के किसान हरिद्वार रवाना हो गए। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सुबह ही चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत घाट पर पहुंच कर व्यवस्था में जुट गए थे। भाकियू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हरिद्वार से दिल्ली तक के सड़क मार्ग पर अलग-अलग क्षेत्र में जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिले में भूराहेड़ी, पुरकाजी, बरला, कूकड़ा मंडी और भैंसी में सबसे ज्यादा किसानों का सैलाब है। प्रत्येक पड़ाव पर खाने का जिम्मा सौंप दिया गया है। रिमझिम बारिश सुबह से ही होने लगी, जिसकी वजह से दिक्कतें आई।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसानों ने पद यात्रा के लिए कूच किया। करीब चार हजार किसान 80 ट्रैक्टर ट्रोलियों एवं अन्य वाहनों में हरिद्वार पहुंच गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष परमार सिंह चड्ढा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी और जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री आदि नेता भी रैली में शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। उन्होंने बताया कि किसानों के हित में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के साथ ही किसानों को बिजली मुफ्त देने, देशभर के किसानों का कर्ज माफ करने और कृषि यंत्रों पर सब्सिडी बढ़ाने समेत अन्य मांगों के लिए यात्रा निकाली जा रही है। सरकार ने यदि किसानों के हित में कदम नहीं उठाया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।

हिन्दू नेता के साथ हुई मार पीट के मामले में हिन्दू संगठनो में भारी रोष1 18 |
मुजफ्फरनगर। बीते दिन अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा व् उनके कार्यकर्ताओं के साथ हुई असमाजिक तत्वों द्वारा मार पीट प्रकरण में कई हिन्दू संघटनो में भारी रोष थाने का किया घेराव हुए लामबंद’ जानकारी के अनुसार बीते दिन थाना नई मंडी क्षेत्र के जानसठ रोड पर शेर नगर गांव के बाहर उस वक्त अफरातफरी मच गई थी जब किन्ही अज्ञात हमलावरों ने अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा , साक्षी वर्मा सहित कई पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्त मार पीट कर दी गई थी इस मार पीट की सूचना किसी व्यक्ति ने थाना नई मंडी पुलिस को भी दी थी जिस पर थाना नई मंडी पुलिस के साथ ही यूपी १०० डायल की कई गाड़ियां मोके पर पहुँच गई थी जहां पुलिस को देख सभी हमलावर मोके से भाग गए थे । पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करा मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई थी बीते दिन ही अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर भी दी गई थी ।
आज सैंकड़ों की संख्यां में थाना नई मंडी पहुंचे विभिन्न हिन्दू संघटनो के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता ने जहां एक जुटता का परिचय दिया वहीं हमलावरों की गिरफ़्तारी के सम्वन्ध थाने में जमकर नारे बाजी भी की सभी ने एक स्वर में कहा की नगर के किसी भी हिन्दू संघटन के कार्य करता और पदाधिकारी के साथ नाइंसाफी नही होने दी जायेगी इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी हरशरण शर्मा से शीघ्र अति शीघ्र हमलावरों की गिरफ़्तारी करने की बात कही थाना नई मंडी में प्रदर्शन करने वालों में ! नरेंद्र पंवार , देवेन्द्र चौहान , भुवन मिश्रा, शैलेन्द्र शर्मा वैभव एडवोकेट , लोकेश सैनी राजेश शर्मा , योगेन्द्र शर्मा , योगेन्द्र वर्मा , साक्षी वर्मा , शालू सैनी बिट्टू सिखेड़ा, पंकज भरद्वाज, सचिन सिंघल, राजू सैनी मनोज सैनी सहित सैंकड़ों हिन्दू संघटनो के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

महिला के गलत कार्य के कारण मौहल्ले वासी परेशान’ थाने में दी तहरीर 2 12 |
मुज़फ्फरनगर। मिली जानकारी के अनुसार आज मौहल्ला रामपुरी वार्ड १६ के आनंदपुरी पेट्रोल पंप वाली गली के कुछ लोगों ने एक महिला के गलत कार्यों के कारण परेशांन होकर में उसके खिलाफ थाना शहर कोतवाली में तहरीर दी है । तहरीर देने वालों ने बताया की उक्त महिला के घर दूसरे समुदायों के व्यक्तियों का भी आना जाना लगा रहता है जिस कारण मोहल्ले में कभी भी झगड़ा या बवाल हो सकता है । उन्होंने शहर कोतवाल को बताया की इस गली में लोग उल्टी सीधी हरकते करते हैं जिससे गली का माहौल खराब होने की स्थिति बनी रहती है मोहल्ले वालों ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति रही तो कभी भी गली में झगड़ा या बवाल हो सकता है अगर इस पर समय रहते रोक न लगी तो यहां कोई न कोई बवाल बढ़ सकता है जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मामले में थाने तहरीर देने वालों में दीपक सैनी, रमेश वर्मा, विजय वर्मा, दिनेश चौधरी, लोकेश सैनी ,जितेंद्र गोस्वामी, विजेंद्र वर्मा ,भीष्म धीमान( वार्ड सभासद ) मुकेश धीमान, कुलदीप नाई, आदेश सिंह, मनोज तोमर आदि उपस्थित रहे।।

विशेष पूजा अर्चना हुई
मुजफ्फरनगर। अनंत चर्तुदशी के अवसर पर नगर के विभिन्न जैन मंदिरो मे पूजा अर्चना की गई। पर्व के अवसर पर आज सुबह से ही मंदिरो मे विभिन्न धर्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए तथा श्रृ(ालूअे ने पूजा अर्चना कर र्ध्म लाभ उठाया। जैन र्ध्म की मान्यताओं के अनुसार पिछले कई दिनो से चल रहे दस लक्ष्णी पर्यूषण महापर्व का आज अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर विध्वित समापन हुआ। पर्यूषण महापर्व के समापन अवसर पर तथा अनंत चर्तुदशी के कारण उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन मंदिर सहित जनपद व नगर क्षेत्रा के विभिन्न जैन मंदिरो मे अनेक धर्मिक आयोजन व विशेष पूजा अर्चना की गई।

बस एनएच-५८ पर पलटी, ४९ घायल04 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पुरकाजी में एनएच-५८ पर दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से लोगों को लेकर हरिद्वार जा रही टूरिस्ट बस सड़क किनारे करीब २५ फुट नीचे खाई में पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर लोग सहायता को पहुंचे। कुल ४९ घायलों को उपचार के लिए पुरकाजी हास्पिटल में लाया गया जिनमें से १३ को गंभीर हालत होने पर हायर मेडिकल सैंटर रैफर किया गया। इस दौरान चीख पुकार मची रही। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह समेत वरिष्ट अधिकारी मौके पर पहुंचे। दिल्ली के गोविन्दपुरी से एक टूरिस्ट बस देर रात हरिद्वार के लिए चली थी। बस में ६० के लगभग यात्री सवार थे। पुरकाजी बाईपास पर हरैंटी गांव के पुल के पास सुबह साढे पांच बजे के लगभग उक्त बस चालक को नींद आ जाने से झपकी लगने के चलते बस अंसतुलित होकर राजमार्ग किनारे करीब २५-३० फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान चीख पुकार मच गई। डायल सेवा मौके पर पहुंची। अफसरों को सूचना दी गई। पुरकाजी पुलिस के साथ ही एसएसपी, एसपी सिटी, एसडीएम सदर समेत अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस व डायल सेवा ने घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचे कुल ४९ घायलों में से १३ को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अफसर मामले की निगरानी कर रहे है।पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस को खाई से निकलवाया।

फ्रेशर्स पार्टी ‘फ्यूजन-2018‘ का आयोजन5 5 |
मुजफ्फरनगर। एस0 डी0 कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर में फ्रेशर्स पार्टी ‘फ्यूजन-2018‘ का आयोजन किया गया जिसमें डा0 सुभाष शर्मा, अध्यक्ष, आयुर्वेदिक तथा युनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड उत्तर प्रदेश, लखनऊ मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ माँ सरस्वती की वीणा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर मुख्य अतिथि डा0 सुभाष शर्मा, प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी, कालेज के अधिशासी निदेशक प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चौहान व अन्य अतिथि श्री राकेश कौशिक ने किया। सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना व गणेश वन्दना की प्रस्तुति अंशिका, मोहित, अभिषेक, अश्वनी के द्वारा की गई। तदोपरान्त छात्र/छात्राओं के द्वारा ग्रुप डान्स, सोलो डान्स, नाट्य प्रस्तुति एवं राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किये गये। संस्थान में प्रथम वर्ष में प्रवेशित लगभग 320 छात्र/छात्राओं के स्वागतार्थ आयोजित कार्यक्रम ‘फ्यूजन-2018‘ में मुख्य अतिथि डा0 सुभाष शर्मा ने कहा कि युवा समाज और राष्ट्र का भविष्य होते है तथा इंजीनियर्स राष्ट्र के निर्माता। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में बहुमुखी प्रतिभा का होना आवश्यक है। एस0 डी0 कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ का शैक्षिक वातावरण व अनुशासन काबिले तारीफ है। यहाँ शिक्षक भी अनुशासित व उच्च कोटी के है। मुझे उम्मीद है कि नवप्रवेशित सभी छात्र/छात्राऐं यहाँ के उत्कृष्ट शैक्षिक वातारण से लाभान्वित होकर समाज और राष्ट्र की सेवा में महती योगदान देंगे। छात्र/छात्राओ के द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की मैं मुक्त कंठ से प्रशांसा करता हूँ और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। कालेज के अधिशासी निदेशक प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चौहान ने कहा कि ‘श्रद्धावान लभते ज्ञानं‘ अर्थात ज्ञानअर्जन के लिये श्रद्धाभाव आवश्यक है तथा वेदों की उक्ति ‘आनोभद्रा कृत्वो यन्तु विश्वतः‘ अर्थात हमें श्रेष्ठ विचारों एवं सम्यक ज्ञान के सभी श्रोतों से अर्जन करना चाहिये तभी हम एक आदर्श विद्यार्थी, सभ्य नागरिक एवं राष्ट्रनिर्माता बन सकते है। एकेडमिक एवं अन्य आधारों पर नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं में से बी0टेक0 पाठ्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर सूर्यपं्रकाश पांडे व मिस फ्रेशर नेहा गर्ग जबकि डिप्लोमा पाठ्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर मयंक मलिक व मिस फ्रेशर इंशिका सिंह चुने गये। कार्यक्रम का समापन कालेज के प्राचार्य डा0 ए0के0 गौतम के आभार से हुआ। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमति प्रगति शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम में डा0 पारेश कुमार, डा0 आर0टी0एस0पुंडीर, डा0 विवेक गुप्ता, डा0 विकास कुमार, श्री आशीष बागला, श्री पुनित गायेल, खुशीराम, नीलांशु गुप्ता, मृदुल शर्मा, दीपशिखा, श्री राजेन्द्र कुमार, श्रीमति संगीता अग्रवाल, मनोज कुमार, सृष्टि, अभय, यशिका, अतीक, श्रेया, धीरज कुमार, ब्रजमोहन, आकाश कुमार आदि का सहयोग रहा।

वर्कशाप का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के सभागार में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग और ग्रेविटी रेल्म प्रोडक्शन हाऊस द्वारा चार चरणों में आयोजित की जा रही “सफलता“ डिजिटल फिल्म मेकिंग वर्कशॉप के चतुर्थ और समापन चरण का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में आज फिल्मकार अखिलेश वर्मा ने विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की पोस्ट प्रोडक्शन और फिल्म मार्केटिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाते हुए संपादन, ध्वनि मिश्रण रिव्युइंग फुटेज, प्रोजेक्ट फाइल, स्पेशल इफेक्ट, दृश्य प्रभाव, कोडेक और कलर ग्रेडिंग के साथ-साथ वर्कशॉप के पहलें चरणों प्री प्रोडक्शन, प्रोडक्शन में फिल्माए गए दृश्य को विस्तारपूर्वक संसाधित करते हुए बताया। उन्होनें बताया कि वर्तमान समय मे ंवीडियों संपादन के लिए एप्पल कंपनी द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर फाइनल कट प्रो प्रचलन में है। उन्होंने आगे बताया कि ध्वनि संपादन के अंतर्गत डबिंग, पृष्ठ ध्वनि, प्लेबैक सींगिग आदि आते है।
इस अवसर पर उन्हाने बताया कि अच्छे शॉट्स को चिन्हित कर अलग अलग तिथियों के अलग अलग फोल्डर बना कर कम्पयूटर में सेव कर लेने से समय और पैसे की बचत होती है। इसके अतिरिक्त मुख्य वक्ता ने हॉलीवुड और बॉलीवुड की काफी सारी फिल्मों के कच्चे और संसाधित दृश्यों में अंतर को प्रदर्शित करते हुए दिखाया कि तकनीक के द्वारा न सिर्फ फिल्म की सुंदरता बढती है बल्कि लोकेशन पर जा कर शूटिंग करने का खर्च भी बचता है
इस अवसर पर कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला के निर्देशक एवं मुख्य वक्ता अखिलेश वर्मा को श्रीराम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के उपनिदेशक  अभिषेक बागला द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यार्थियों को वर्कशॉप में प्रतिभाग करने के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यशाला को सफल बनाने में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रवक्ता ब्रजकिशोर सिंह, मनु कौशिक और वैशाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

आरएम के तुगलकी फरमान बन रहे कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर क्षेत्र के क्षेत्राय प्रबंधक के तुगलकी फरमान मुजफ्फरनगर डिपो सहित अन्य क्षेत्र से संबंधित डिपो के कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। क्षे0 प्रबंधक अपनी कार्यप्रणाली को लेकर दो बार निलंबन का स्वाद तक चख चुके हैं। उनकी इस कार्यप्रणाली को लेकर सबसे अधिक प्रभावित मुजफ्फरनगर डिपो के कर्मचारी हो रहे हैं। उनके द्वारा आये दिन कर्मचारियों के पटल परिवर्तित करना डिपो के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिसके कारण डिपो की आय प्रभावित हो रही है। क्षे0 प्रबंधक फूट डालो व राज करो की नीति अपना रहे हैं। वह दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रहे हैं। सहारनपुर क्षेत्र में मुजफ्फरनगर, शामली, खतौली, गंगोह, छुटमलपुर व सहारनपुर डिपो शामिल हैं। सहारनपुर क्षेत्र का क्षे0 प्रबंधक मनोज पुंडीर को बनाया गया है, जबकि उनसे सीनियर खतौली के एआरएम हैं। यह विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान है। मनोज पुंडीर अपनी कार्यप्रणाली के चलते पहले भी दो बार मुरादाबाद व मेरठ से निलंबित हो चुके हैं। वर्तमान में वह अपनी कार्यप्रणाली कि फूट डालो व राज करो की नीति के चलते चर्चा में हैं। विभागीय सूत्रां के अनुसार उन पर भ्रष्टाचार के आरोप अब भी कर्मचारियों के द्वारा लगाये जा रहे हैं। वह दूसरे के कंधे पर बंदूक चला रहे हैं। वर्तमान में उनके द्वारा वाहन आवंटन प्रभारी पटल पर किया गया परिवर्तन चर्चा में है। उनकी पहल पर डिपो के सहायक क्षे0 प्रबंधक के द्वारा नौ माह में लगभग इस पटल के लिए एक दर्जन के करीब आदेश हो चुके हैं। यह एक महत्वपूर्ण पटल है। जब तक कर्मचारी कुछ समय पाता है, उसके पटल परिवर्तन के आदेश आ जाते हैं। मनोज पुंडीर के द्वारा हाल ही में किये गये वीएआई पटल परिवर्तन में खुद आदेश न करते हुए एआरएम से कराये गये। कुछ कर्मचारियों के द्वारा नाम न छापने की शर्त पर बताया गया कि हर काम के लिए आरएम के द्वारा खुली सौदेबाजी की जाती है। कुछ माह पूर्व किये गये स्थानांतरणां में भी उनके द्वारा स्थानांतरण रोके गये थे, जिसमें खुला खेल खेला गया था। थोड़ी-थोड़ी सी बात पर संविदा समाप्त करना व उसके बाद सौदेबाजी करके उन्हें बहाल करना भी आरएम की नीति में शामिल है। पटल परिवर्तन करना डिपो के लिए भारी पड़ता जा रहा है। डिपो की आय कम होती नजर आ रही है। आरएम के तुगलकी फरमान परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =