Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले शातिर को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना कोतवाली नगर टीम के द्वारा नगर पालिका परिषद मु०नगर के अवर अभियंता के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले वांछित अभियुक्त की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी कर ली।

उल्लेखनीय है कि धर्मवीर सिंह अवर अभियंता, जल/मार्ग प्रकाश व्यवस्था प्रभारी नगर पालिका परिषद मु०नगर के द्वारा 24 जनवरी को सागर कश्यप नाम के व्यक्ति के द्वारा नगर पालिका मु०नगर के टाऊन हांल स्थित पथ प्रकाश कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट अभद्र व्यवहार व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने व विभाग की फाईलों को खुर्द बुर्द करने कार्यसरकार में बाधा उत्पन्न करने के सम्बंध में दी गयी

लिखित तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कराया गया। अभियोग में वाछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित की गयी

थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा अंदर २४ घण्टे में अभियुक्त सागर कश्यप पुत्र संजय कश्यप निवासी पुरानी आबकारी थाना को०नगर,मु०नगर को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० देवपाल सिंह, का० संकेत कुमार, अतुल यादव शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 6 =