उत्तर प्रदेश

सनातन धर्म हमारा राष्ट्रीय धर्म है, व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षति होता है-CM Yogi

यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि ‘सनातन’ धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म है. उन्होंने कहा कि जरुरत है कि हम व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर एकजुट हों, जिससे देश सुरक्षित हो. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालोर के भीनमाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे.

CM Yogi आदित्यनाथ शुक्रवार को जालोर जिले के भीनमाल पहुंचे, जहां उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन किया और तत्पश्चात उन्होंने आयोजित धार्मिक जनसभा को भी संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म हमारा राष्ट्रीय धर्म है. अगर हम जातिगत व्यवस्था और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षति होता है.

CM Yogi ने कहा कि अगर किसी कालखंड में हमारे धर्म स्थलों को अपवित्र किया गया है तो उसके पुनर्निर्माण का अभियान चले. इस अभियान का क्रम आज आप देख रहे होंगे. 500 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है. आप सभी लोगों ने भगवान राम मंदिर के निर्माण में सहयोग दिया. आज आप सभी के भावनाओं के अनुरूप भारत का राष्ट्रिय मंदिर राम मंदिर के रूप में बन रहा है.

CM Yogi ने कहा कि देश में अमृत काल चल रहा है और राम मंदिर बन रहा है. उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए बहुत सौभाग्य का विषय है कि मुझे अति प्राचीन मंदिर का दर्शन करने का लाभ मिला. इस पूरे कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि इतना भव्य आयोजन भीनमाल में 11 दिनों से चल रहा है, जो गौरव का विषय है.

CM Yogi ने कहा कि 1400 साल पुराना भगवान नीलकंठ का मंदिर देखने में अदभुत है. राजस्थान और देश के श्रद्धालुओं को इस भव्य मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा. आज देश आगे बढ़ रहा है और देश में अमृतकाल चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भव्य राम मंदिर भी बन रहा है. हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है. योगी ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि अगले साल से राम मंदिर बन जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fourteen =