फिल्मी चक्कर

Animal फिल्म के सेट से Ranbir Kapoor का वीडियो लीक, सिगरेट पीते हुए एक कार की ओर बढ़ते है…

Ranbir Kapoor अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर जारी किया है. इसमें वह लवर बॉय के रूप में दिखाई दे रहे हैं. अब उनकी एक और फिल्म यानी एनिमल के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है.

Ranbir Kapoor एनिमल के एक सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने नेवी ब्लू थ्री-पीस सूट पहन रखा है. एक्टर के बाल काफी लंबे हैं और दाढ़ी किसी गैंगस्टर से कम नहीं लग रही. वीडियो में रणबीर सिगरेट पीते हुए एक कार की ओर बढ़ते है, जबकि वहां खड़ा एक आदमी एक रेंज रोवर से हथियार निकालता हैं. एक अन्य वीडियो में अभिनेता शॉट की तैयारी करते नजर आ रहे हैं.

इंटरनेट Ranbir Kapoor के इंटेंस गैंगस्टर लुक का दीवाना हो रहा है. वीडियो देख लोग सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर इतने अच्छे लग रहे हैं, तो फिल्म कितनी शानदार होगी. एक यूजर ने लिखा, ”ये सीन थिएटर्स में आग लगा देगा…क्या लुक है, एकदम गैंगस्टर की तरह”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”उफ्फ रणबीर का संजू वाला सीन अबतक याद है…ये भी कुछ ऐसा ही होगा”. बता दें कि एनिमल एक क्राइम ड्रामा है, जिसका निर्देशन अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स द्वारा किया गया है. एनिमल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =