Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर में भ्रमण किया, पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद मे अपराधो की रोकथाम व कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने तथा आगामी त्यौहार ईद, रक्षाबन्धन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद मे चल रहे चैकिंग अभियान की व्यवस्थाओ को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी अभिषेक यादव ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियों व पुलिसकर्मियो को निर्देशित किया। एसएसपी ने कहा कि चैकिंग/तलाशी अभियान मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

पुलिस द्वारा इस दौरान मास्क ना लगाने वालो को भी नसीहत दी। जनपद पुलिस के इस अभियान से वाहन चालको विशेष तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह व एसपी टै्रफिक तथा एसपी क्राईम तथा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो के निर्देशन मे पुलिस टीम ने सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया।
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा वाहन चैकिंग की गई।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो की रोकथाम व कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के उददेश्य से पुलिस द्वारा जनपद मे चैकिंग अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह आदि अधिकारियो की मौजूदगी मे ईद एवं रक्षाबन्धन त्यौहार के मददेनजर चैकिंग अभियान चलाया गया।

वहीं सिटी मजिस्टै्रट एवं एसपी सिटी की मौजूदगी मे पुलिस ने सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान चालको को रूकवा कर उनके वाहनो के कागजात देखे तथा वाहनो की तलाशी भी ली।

सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार एवं एसपी सिटी सतपाल अंतिल के निर्देशन मे आज नगर के विभिन्न चौराहो एवं मेन बाजारो मे चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे तथा कई वाहनो को सीज किया।

इन दोनो अधिकारियो की मौजूदगी मे भोपा रोड स्थित द्वारिकापुरी मोड पर वाहन चैकिंग की गई। सिटी मजिस्टैट एसपी सिटी ने इस दौरान भोपा रोड स्थित ज्वैलरी शॉप पर जाकर ज्वेलर्स से वार्ता की एवं सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया। क्राईम को रोकने के लिए जनपदभर मे विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − six =