Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उत्तम प्रदेश का निर्माण हमारे भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी- अजय पँवार

मुजफ्फरनगर। रूड़की रोड स्थित किरण फार्मस पर उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेन्स के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 8 करोड होने के बावजूद प्रदेश में कोई एम्स नहीं है।

केवल 3 सरकारी मैडिकल कालेज है। मरीजों को चिकित्सा के लिए प्राईवेट चिकित्सालयों की शरण लेनी पड़ती है जो बहुत महंगी पड़ती है जिसके लिए लोगों को अनेक बार अपनी जमीन जायदाद भी बेचनी पडी है और गरीबों को पैसों के अभाव में दम तक तोडना पडा है। प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि सरकारी केंद्रों पर चिकित्सा व दवाईयों का अभाव बना रहता है

 

जिसे दूर करने के प्रयास किये जाने चाहिए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अपने अपने जनपदों में आमजनमानस को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक और सतर्क करे

और उन्हे सुरक्षा के उपायों के बारे में समझाये। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन बदलते हालात में बहुत जरूरी है

क्योंकि खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से इलाहाबाद हाईकोर्ट की दूरी लगभग 700 किलोमीटर होने के कारण वादकारियों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता।

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पँवार ने सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए कहा कि उत्तम प्रदेश का निर्माण हमारे भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी

Posted by News & Feature Network: Regional News on Wednesday, July 29, 2020

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न जनपदों से आये प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डा. ओमपाल सिंह को मेरठ मंडल का अध्यक्ष, जफर अली रिजवी को महासचिव तथा डा. सहदेव सिंह आर्य को जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21298 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =