Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांव सहावली मे काले तेल के टैंकर मे आग लगने से मचा हडकम्प

मुजफ्फरनगर। काले तेल के टैंकर मे आग लगने से हडकम्प मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई।

दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के ए टू जैड रोड के पास गांव सहावली मे नमकीन के गोदाम के पास काले तेल के टैंकर मे आज सुबह अज्ञात कारणो से लगी आग से हडकम्प मच गया।

इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो इसकी जानकारी पुलिस व फायर बिग्रेड टीम को दी। बताया जाता है कि उक्त नमकीन फैक्ट्री शहर के एक चर्चित सभासद के रिश्तेदार की है।

हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। इसी बीच आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 5-6 गाडियां भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर काले तेल के टैंकर मे लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

चर्चा रही की नमकीन के गोदाम मे अवैध रूप से काले तेल का गोदाम भी बनाया गया है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eleven =