उत्तर प्रदेश

Rampur: निर्वस्त्र महिला के घूमने का वीडियो वायरल, लोगों का दरवाजा खटखटाती नजर आ रही है

Rampur  में इन दिनों एक निर्वस्त्र महिला के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सर्द रातों में यह महिला निर्वस्त्र होकर गलियों में घूम रही है और लोगों का दरवाजा खटखटाती है. पूरी घटना थाना मिलक इलाके की है, जहां निर्वस्त्र महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. नगर में निर्वस्त्र महिला के घूमने का वीडियो वायरल होने से दहशत का माहौल बना हुआ है.

इस मामले में पूर्व सभासद की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गयी है. पूर्व सभासद ने कोतवाली मिलक में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है. साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर महिला की कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत उसे वस्त्र पहनाएं और फिर पुलिस से सम्पर्क करें. दरअसल, नगर के मोहल्ला नसीराबाद में स्थानीय निवासियों के मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक महिला नग्न अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी तो मोहल्ले में सनसनी फैल गयी.

सीओ मिलक रवि खोखर ने बताया कि एक निर्वस्त्र महिला का नगर की गलियों में घूमने का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस को इस विषय में तहरीर प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए गश्त भी बढ़ा दी है. जल्द ही महिला की पहचान हो जाएगी.

वायरल वीडियो 30 जनवरी की रात का बताया जा रहा है. वीडियो में एक निर्वस्त्र महिला पूर्व सभासद सीमा देवी के घर के बाहर का डोरबेल बजाते नजर आ रही है. जब तक गेट खुलता महिला वहां से चली जाती है. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है. सर्द रात में एक महिला के निर्वस्त्र घूमने से लोगों में दहशत व्याप्त है. पुलिस ने अपील की है कि जिसे भी महिला दिखे सबसे पहले उसे वस्त्र पहनाए. किसी भी तयारह की अभद्रता न की जाए और 112 नंबर पुलिस को सूचित किया जाए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21296 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =