मुंबई में आतंकवादी हमले की दी गई धमकी, NIA को तालिबानी आतंकी ने भेजा मेल
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को तालिबानी सदस्य होने का दावा करने वाले एक अज्ञात व्यक्ति का मेल मिला है, जिसमें मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने मुंबई पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया, जिसके बाद महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों को अलर्ट पर रखा गया है.

