उत्तर प्रदेश

Moradabad News: घर में घुसकर बलात्कार करने का मामला, मुंडापांडेय थाने पर की शिकायत

Moradabad News: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में  बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र की है। युवक का नाम अरुण कुमार है जो महिला का दूर का रिश्तेदार भी है। रिश्तेदार होने के नाते महिला के घर आना जाना भी था। अरुण इस महिला पर शुरू से ही गंदी नज़रे रखता था। जानकारी के अनुसार अरूण आवारा किस्म का लड़का है। गांव के ही आवारा लड़को के साथ ही उसका उठना बैठना है।

गांव की रहने वाली एक महिला के साथ अरुण ने शारीरिक संबंध बनाये। संबंध बनाने के बाद उस महिला की अश्लील वीडियो बनाई। जब महिला ने यह बात अपने घर पर बताने की कही तो अरूण ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी। तब महिला ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही।

बीते 16 अगस्त को शाम लगभग साढ़े 5 बजे अरुण घर मे घुस गया। घर मे महिला और उसका 4 साल का बच्चा ही था। मूंढापांडे थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के घर में घुसकर अरुण ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद महिला का आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बना लिया और अरुण अश्लील वीडियो को वायरल करने की लगातार महिला को धमकी दे रहा था। जिसकी शिकायत महिला ने मुंडापांडेय थाने पर की थी।

लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद आज पीड़ित महिला ने मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीणा को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 9 =