Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विकास कार्यो मे शिथिलता ना बरती जाएः नोडल अधिकारी कंचन वर्मा

मुजफ्फरनगर। वैश्विक संकट कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए की रही व्यवस्थाओ मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। कोरोना से जुडी सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त रखा जाए। विकास कार्यो मे शिथिलता ना बरती जाए।

कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे अधिकारियो के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही जनपद की नोडल अधिकारी एवं गाजियाबाद विकास प्राद्यिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमति कंचन वर्मा का बैठक मे पहुंचने पर डीएम सेल्वा कुमारी जे. द्वारा स्वागत किया गया। जनपद की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने बैठक के दौरान जनपद मे हो रहे विकास कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की।

नोडल अधिकारी एवं जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बैठक मे मौजूद अधीनस्थ अधिकारियो को कोविड-19 व संचारी रोगो के सम्बन्ध मे भी दिशा-निर्देश दिए।

इस मीटिंग में नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जनपद में कोरोना से सम्बंधित सभी जानकारी ली। गहनता से कोरोना पर जनपद का मंथन किया, इसके अलावा संचारी रोगों से सम्बंधित सभी जानकारी ली। महिला अस्पताल की सीएमएस से नोडल अधिकारी ने महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों, उन्हें मिल रही सुविधाओं और टीकाकरण के विषय मे जानकारी ली।

नोडल अधिकारी ने सभी स्थानीय निकाय प्रभारी अजय अम्बष्ट से जनपद की सभी दस नगरपालिका और नगर पंचायतो में साफ सफाई, निर्माण कार्य और अन्य कार्या का विश्लेषण किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि कोविड-19 के कारण सभी लोग परेशान है। सावधानी ही इसका एक मुख्य समाधान है। अतः मास्क एवं सेनैटाइज का प्रयोग कोरोना से बचाव के लिए नितान्त आवश्यक है। उन्होने कहा कि सभी नागरिको को भीड से बचना चाहिए।

तथा जब तक कोई जरूरी कार्य ना हो। तब तक अपने घर से बाहर ना निकलें। नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने कहा कि घर मे रहकर ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होने बैठक के दौरान संचारी रोग के सम्बन्ध मे भी अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा संचारी रोग की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत दिए गए निर्देशो का अनुपालन कराने की बात कही।

उन्होने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। अतः कोरोना से बचाव के उपायो के लिए जनजागरूकता अभियान जरूरी है। इसके लिए पम्पलेट वितरण व अन्य सूचना जरूरी हैं।

ताकि आमजन को कोरोना से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले माध्यमो की उति जानकारी मिल सके। मंडलायुक्त ने ईद एवं रक्षा बन्धन के त्यौहार के मददेनजर उचित साफ-सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।

बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा, सीएमएस डा.पंकज त्यागी, जिला परियोजना अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 10 =