उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म, खिला दी गर्भपात की दवा-मरा बच्चा पैदा हुआ।

Sonbhadra News: शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म और उसे गर्भ ठहरने के बाद, दो दिन पूर्व दवा खिलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिवार वालों को मामले की जानकारी तब हुई, जब उसकी हालत बिगड़ने लगी।

देर रात पीड़िता को मरा बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद उसने परिवार वालों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं तथा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।

शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शाहगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। अवगत कराया कि उसकी बेटी इलाके के ही एक इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा है। उसे पढ़ने जाते समय पड़ोस का ही एक शादीशुदा युवक उसके साथ छेड़छाड करता रहता था। इसको लेकर उसके द्वारा जाकर एतराज जताया गया था।

गत बृहस्पतिवार की रात अचानक उसके बेटी की तबियत खराब हो गई। देर रात उसे मरा बच्चा पैदा हुआ। जब उससे इसको लेकर जानकारी की गई तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ चार माह पूर्व दुष्कर्म किया गया था। इससे उसे गर्भ ठहर गया था। गत बृहस्पतिवार को उसे आरोपी और उसे मां-बाप ने शादी का झांसा देकर घर बुलाया और उसे दवा खिला दी।

मामले में पुलिस ने आरोपी काजिम, उसके पिता अब्बास और मां रजिया के खिलाफ ध् मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और कलमबंद बयान के लेकर भी पुलिस की तरफ से प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, फोन पर शाहगंज इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 315, 506 आईपीसी और 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seven =